Latest News
लोक भवन, ओडिशा को IGBC Platinum Green Campus Certification, 100 में से मिले 88 अंक लोक भवन, ओडिशा को IGBC Platinum Green Campus Certification, 100 में से मिले 88 अंक…. मोतीबाग में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर मोतीबाग में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर.. स्वतंत्रता दिवस पर चेम्बर भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर स्वतंत्रता दिवस पर चेम्बर भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन: विकास, बस्तर और जनकल्याण पर सरकार का फोकस छत्तीसगढ़ के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन: विकास, बस्तर और जनकल्याण पर सरकार का फोकस भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल….
Home » देश » छत्तीसगढ़ » डुमरतराई थोक बाजार (फेस-II) का लोकार्पण: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले— आधुनिक व्यापारिक अधोसंरचना से मिलेगी अर्थव्यवस्था को नई मजबूती…

डुमरतराई थोक बाजार (फेस-II) का लोकार्पण: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले— आधुनिक व्यापारिक अधोसंरचना से मिलेगी अर्थव्यवस्था को नई मजबूती…

डुमरतराई थोक बाजार (फेस-II) का लोकार्पण: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले— आधुनिक व्यापारिक अधोसंरचना से मिलेगी अर्थव्यवस्था को नई मजबूती...

Share:

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने समारोह में की सहभागिता, व्यापारियों के लिए बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

रायपुर। राजधानी रायपुर में डुमरतराई थोक बाजार (फेस-II) के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। प्रदेश के व्यापारिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू सहित विभिन्न आयोगों, मंडलों, बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में शामिल हुआ। चेम्बर पदाधिकारियों ने इस अवसर को प्रदेश के व्यापारिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि डुमरतराई थोक बाजार (फेस-II) का निर्माण व्यापारियों को आधुनिक और सुव्यवस्थित व्यावसायिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

https://www.facebook.com/share/r/18CYxTGs5N/

चेम्बर के पदाधिकारियों ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह थोक बाजार प्रदेश के व्यापार को नई गति प्रदान करेगा। व्यापारियों को बेहतर कार्य वातावरण, सुव्यवस्थित व्यापारिक परिसर और आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ मिलने से कारोबार का विस्तार होगा। साथ ही रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार अधोसंरचना विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डुमरतराई थोक बाजार (फेस-II) इसी सोच का परिणाम है, जो आने वाले समय में प्रदेश के व्यापारिक परिदृश्य को नई पहचान देगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सलाहकार अमर गिदवानी एवं मोहनलाल तेजवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुंदरानी और जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष टी. श्रीनिवास रेड्डी, तनेश आहूजा, हरीश तोलानी, दिलीप इसरानी, राजेश पोपटानी, जवाहर थारानी, विनय कुमार साहू, मंत्री अमर बरलोटा, प्रशांत गुप्ता, गुलाबचंद्र साहू, धनेश मटलानी, जतिन नचरानी सहित बड़ी संख्या में चेम्बर पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

समारोह के दौरान उपस्थित व्यापारिक प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारिक अधोसंरचना के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि डुमरतराई थोक बाजार (फेस-II) प्रदेश के व्यापारिक विकास, निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

व्यापारिक संगठनों का मानना है कि इस आधुनिक बाजार के शुरू होने से प्रदेश के थोक व्यापार को नई पहचान मिलेगी और “सशक्त व्यापारी, समृद्ध छत्तीसगढ़, विकसित भारत” की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

#republiccg.in #viral #news

Leave a Comment