ए.टी. पैलेस में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य स्थापना, 70वें स्थापना वर्ष पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स की विशेष पहल
रायपुर। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर के कोतवाली चौक स्थित ए.टी. पैलेस में आयोजित “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ छत्तीसगढ़ के माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भगवान श्री जगन्नाथ के मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। धार्मिक आस्था, संस्कृति और सामाजिक सेवा से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों तथा मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि “जोहार जगन्नाथ” केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति, सेवा और आस्था का जन-अभियान है। उन्होंने कहा कि मनोकामना रथ के माध्यम से श्रद्धालुओं की भावनाएं और मनोकामनाएं भगवान श्री जगन्नाथ के श्रीचरणों तक पहुंचेंगी तथा श्री जगन्नाथ पुरी धाम से लाया गया पवित्र महाप्रसाद प्रदेशवासियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि यह अभियान समाज को आध्यात्मिक चेतना और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।

इस अवसर पर ए.टी. पैलेस परिसर में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया, मंजू बरड़िया, समस्त बरड़िया परिवार, कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। भगवान जगन्नाथ के दर्शन के उपरांत आयोजित मीडिया संवाद में संस्था के पदाधिकारियों ने “जोहार जगन्नाथ” अभियान की अवधारणा, उसके धार्मिक एवं सामाजिक उद्देश्यों, ज्वेलरी उद्योग की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया ने बताया कि वर्ष 1957 में भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा के शुभ दिन स्थापित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स आज भगवान की कृपा और ग्राहकों के विश्वास से अपने गौरवशाली 70वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि संस्था केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व का भी निरंतर निर्वहन कर रही है।
उन्होंने बताया कि “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु को भगवान श्री जगन्नाथ से जोड़ना तथा उनकी मनोकामनाओं को प्रभु के श्रीचरणों तक पहुंचाना है। इस अभियान के अंतर्गत श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लिखकर भगवान श्री जगन्नाथ को समर्पित कर सकेंगे, जिन्हें विधिवत पुरी धाम पहुंचाया जाएगा।
संस्था के डायरेक्टर नितिन बरड़िया ने ज्वेलरी उद्योग की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार रखते हुए कहा कि बदलते समय के साथ ग्राहकों की पसंद, डिज़ाइन, गुणवत्ता और पारदर्शिता का महत्व लगातार बढ़ रहा है। आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप भारतीय ज्वेलरी उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है।
वहीं डायरेक्टर निकेश बरड़िया ने कहा कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में सोना आज भी सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय निवेश का माध्यम बना हुआ है तथा आने वाले वर्षों में ज्वेलरी उद्योग में व्यापक संभावनाएं हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया ‘जोहार जगन्नाथ’ अभियान का शुभारंभ, मनोकामना रथ को दिखाई हरी झंडी
उन्होंने जानकारी दी कि 9 जुलाई से 16 जुलाई तक श्रद्धालु ए.टी. पैलेस में अपनी मनोकामनाएं लिखकर भगवान श्री जगन्नाथ को समर्पित कर सकेंगे। इस दौरान प्रतिदिन श्री जगन्नाथ पुरी धाम से लाए गए पवित्र महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।
70वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए विशेष रील प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। प्रतिभागियों को भगवान श्री जगन्नाथ अथवा अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स से संबंधित विषय पर रील बनाकर @atjewels.in के साथ Collab करना होगा। सर्वाधिक लाइक्स एवं शेयर प्राप्त करने वाली तीन श्रेष्ठ रीलों को क्रमशः ₹15,000, ₹11,000 और ₹5,100 के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
मीडिया संवाद के पश्चात सभी पत्रकारों एवं अतिथियों के लिए विशेष म्यूजिकल तंबोला का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद सभी सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आत्मीय लंच की व्यवस्था भी की गई।
ttps://www.facebook.com/share/r/1FkduQ9cNE/
कार्यक्रम के समापन अवसर पर चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया ने सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में “जोहार जगन्नाथ” अभियान से जुड़ने, भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन करने तथा अपनी मनोकामनाएं प्रभु के श्रीचरणों में समर्पित करने का आग्रह किया।
धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक मूल्यों से परिपूर्ण यह आयोजन राजधानी रायपुर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
#viral #republiccg.in






