रायपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज 15 अगस्त 2025 को चेम्बर भवन में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह में सुबह 9:30 बजे चेम्बर के प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के सम्मान में सावधान की मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस गरिमामय समारोह में प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया ने समस्त व्यापारी जगत एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में व्यापारिक एवं औद्योगिक जगत की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि “व्यापार जगत देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हम सभी को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहना है। चेम्बर सदैव व्यापारियों के हितों के साथ-साथ प्रदेश के आर्थिक विकास और सामाजिक सरोकारों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।”
समारोह के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी जयकारों से चेम्बर भवन परिसर गूंज उठा। उपस्थित व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में तिरंगे की आन-बान-शान और देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था।

चेम्बर पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, पूर्व अध्यक्ष जैन जितेन्द्र बरलोटा, संरक्षक लालचंद गुलवानी, सलाहकार लखमशी पटेल, सरल मोदी, छगन लाल मूंदड़ा, मोहनलाल तेजवानी, गुरजीत सिंह संधु, विनोद तलरेजा, वाइस चेयरमैन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, बिनय बजाज, कार्यालय प्रभारी एवं उपाध्यक्ष दिलीप इसरानी, कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी, विकास आहूजा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उपाध्यक्ष वासुदेव जोतवानी, प्रकाश लालवानी, तनेश आहूजा, सुदेश मध्यान, शांतिलाल बरड़िया, जयचंद नवानी, दीपचंद कोटड़िया, राजीव खत्री, हरीराम तलरेजा, महेन्द्र बागरोड़िया, दिनेश अठवानी, राज कुमार राठी, अमरदास खट्टर, नरेन्द्र हरचंदानी, राजेश पोपटानी, राजेश गुरनानी, गोपाल चावला सहित अनेक पदाधिकारियों ने समारोह में सहभागिता की।

मंत्रीगण निखिल जावेरी, नितेश अग्रवाल, जनक वाधवानी, आलोक शर्मा, अमर बरलोटा, राहुल खूबचंदानी, दौलत परयानी, अमित चावला, प्रेमप्रकाश मध्यानी, राजेन्द्र पारख, विकास पंजवानी, सतीश बागड़ी, विनोद पाहवा, संजय जैन एवं करण मदनानी भी उपस्थित रहे।
महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता, सोमा घोष एवं हेमल शाह सहित महिला चेम्बर के पदाधिकारियों ने भी समारोह में सहभागिता की।
https://www.facebook.com/share/r/1PeXS1U8Zq/
विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता
समारोह में विभिन्न व्यापारी एवं औद्योगिक संगठनों के अध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें योगेश भानुशाली (सचिव, रायपुर बारदाना व्यापारी संघ), जैनेन्द्र कुमार जैन (अध्यक्ष, रायपुर सायकल मर्चेंट एसोसिएशन), हरीश संतवानी (सचिव), सुरेश गंगवानी (महासचिव, शिव शक्ति व्यापारी संघ), रमाशंकर देवांगन (अध्यक्ष, बीरगांव व्यापारी संघ), नारायणसेन (सचिव), रविकांत तिवारी (सदस्य), जय किशन मटलानी (अध्यक्ष, रायपुर एसोसिएशन ऑफ एल्यूमिनियम मर्चेंट), संतोष मिश्रा (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन), रितेश खंडेलवाल (सचिव), दिलीप पंसारी (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पान व्यापारी संघ), हेमराज कृपलानी (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ साबुन निर्माता संघ), गोविंद माहेश्वरी (महामंत्री, डूमर तराई व्यापारी कल्याण संघ), प्रकाश अग्रवाल (सचिव, थोक अनाज व्यवसाई कल्याण संघ) सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे।
इसके अलावा आलोक सोनी, पवन वाधवा, घनश्याम होतवानी, गोपीचंद मोटवानी, निखिल पांड्या, दीपक जैन, सतीश श्रीवास्तव, विजय जैन, स्वास्तिक जैन, कृष्णा राव एवं हर्ष बडालिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी ने देश की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और आर्थिक प्रगति को मजबूत करने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने चेम्बर भवन में एकता, संगठन शक्ति और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
#republiccg.in #viral #chhattisgarhnews






