छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 इंस्पेक्टरों के तबादले… दुर्ग जिले के 7 अधिकारी हुए ट्रांसफर, 3 नए निरीक्षकों की हुई पदस्थापना
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। पुलिस मुख्यालय रायपुर ने बुधवार देर रात 64 पुलिस निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल का असर कई जिलों पर पड़ा है, जिनमें दुर्ग जिला भी शामिल है।
तबादला सूची के अनुसार, दुर्ग जिले के 7 निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जबकि 3 नए निरीक्षकों की दुर्ग जिले में पदस्थापना की गई है।
बात करें तबादलों की तो सुपेला थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज का तबादला कांकेर किया गया है। जामुल थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार सिंह को कोंडागांव भेजा गया है। उतई थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू अब सुकमा में अपनी सेवाएं देंगे।
वहीं, खुर्सीपार थाना में पदस्थ आनंद शुक्ला का तबादला बीजापुर किया गया है। ट्रैफिक शाखा में पदस्थ मनीष शर्मा को दंतेवाड़ा भेजा गया है। इसके अलावा निरीक्षक श्रद्धा पाठक (मिश्रा) और वंदिता पानिकर का भी तबादला कोंडागांव किया गया है।
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न जिलों में पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
फिलहाल, दुर्ग जिले में पदस्थ किए गए नए तीन निरीक्षकों के जिम्मों से जुड़ी जानकारी का भी इंतजार किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर के लिए जुड़े रहिए….. republiccg.in https://thetarget365.com/digvijaya-singh-ujjain-to-ayodhya-padayatra-lord-ram-statement/






