Latest News
लोक भवन, ओडिशा को IGBC Platinum Green Campus Certification, 100 में से मिले 88 अंक लोक भवन, ओडिशा को IGBC Platinum Green Campus Certification, 100 में से मिले 88 अंक…. मोतीबाग में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर मोतीबाग में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर.. स्वतंत्रता दिवस पर चेम्बर भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर स्वतंत्रता दिवस पर चेम्बर भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन: विकास, बस्तर और जनकल्याण पर सरकार का फोकस छत्तीसगढ़ के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन: विकास, बस्तर और जनकल्याण पर सरकार का फोकस भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल….
Home » शैक्षणिक » शिक्षण » शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 430 अंक उछला, निफ्टी 24000 के करीब पर पहुंचा, इन स्टॉक्स में रैली

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 430 अंक उछला, निफ्टी 24000 के करीब पर पहुंचा, इन स्टॉक्स में रैली

Share:

Share Market

Photo:FILE शेयर बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 430.12 अंक उछलकर 78,983.32 अंक पर खुला है। वहीं एनएसई निफ्टी 115.80 अंकों की तेजी के साथ 23,967.45 अंक पर ट्रेड कर रहा है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते शेयर बाजार में शानदार तेजी रही थी। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 3,395.94 अंक चढ़ा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1,023.1 अंक उछला था। स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा था और बीएसई सेंसेक्स 1,509 अंक उछला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 414 अंक की बढ़त रही थी। शुरुआती कारोबार में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक आदि शेयरों में शानदार तेजी है। 

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी 

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंडसइंड बैंक लाभ वाली प्रमुख कंपनियां रहीं। अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और सन फार्मा के शेयर प्रमुख रूप से घाटे में रहे। एचडीएफसी बैंक के शेयर में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी है, क्योंकि कंपनी का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ सात प्रतिशत की वृद्धि के साथ 18,835 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में भी लगभग एक प्रतिशत की तेजी आई, क्योंकि कंपनी ने तिमाही परिणाम की घोषणा करते हुए शेयर बाजार को बताया था कि मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 15.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,502 करोड़ रुपये रहा है। 

एशियाई बाजारों में भी अच्छी तेजी 

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहा जबकि जापान का निक्की 225, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के कारण शेयर बाजार बंद रहे थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.52 प्रतिशत गिरकर 66.93 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,667.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

Latest Business News

Source link

Leave a Comment