Latest News
लोक भवन, ओडिशा को IGBC Platinum Green Campus Certification, 100 में से मिले 88 अंक लोक भवन, ओडिशा को IGBC Platinum Green Campus Certification, 100 में से मिले 88 अंक…. मोतीबाग में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर मोतीबाग में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर.. स्वतंत्रता दिवस पर चेम्बर भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर स्वतंत्रता दिवस पर चेम्बर भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन: विकास, बस्तर और जनकल्याण पर सरकार का फोकस छत्तीसगढ़ के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन: विकास, बस्तर और जनकल्याण पर सरकार का फोकस भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल….
Home » शैक्षणिक » शिक्षण » Gold में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, MCX पर सोना ₹96,700 के पार निकला, जानें कब लगेगा ब्रेक?

Gold में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, MCX पर सोना ₹96,700 के पार निकला, जानें कब लगेगा ब्रेक?

Share:

Gold

Photo:FILE सोना

Gold price today: सोने में जारी तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार सोना एक के बाद एक नया रिकॉर्ड बनाते जा रहा है। सोमवार को MCX पर सोना ने ₹96,747 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ। सोने में इस साल अबतक करीब 25% की तेजी आ चुकी है। हालांकि, इसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। वह चाह कर भी सोने की ज्वैलरी खरीद नहीं पा रहे हैं। सर्राफा बाजार के कारोबारियों के अनुसार, सोने की आसमान छूती कीमत के कारण मांग से 30 से 40% की बड़ी कमी आ गई है। शादियों के सीजन में भी गहनों की मांग बहुत कम है। हल्के गहने की मांग कुछ देखी जा रही है। 

सोने में क्यों तेजी जारी है?

एक्सपर्ट का कहना है कि निवेशकों ने बढ़ते अमेरिकी-चीन ट्रेड वॉर पर बढ़ती चिंताओं के कारण सुरक्षित पनाहगाह सोने की ओर रुख किया है। इससे सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।  डॉलर की कमजोरी भी सोने की कीमतों को सहारा दिया है। डॉलर इंडेक्स तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों के लिए सोना और अधिक आकर्षक हो गया। सोने की कीमत डॉलर में तय होती है। जब अमेरिकी मुद्रा कमजोर होती है, तो सोना अन्य मुद्राओं में सस्ता होता है, जिससे इसकी मांग बढ़ जाती है। अंतरराष्ट्रीय हाजिर सोने की कीमतें भी 3,384 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई है। 

क्या यह तेजी ऐसे ही जारी रहेगी? 

सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि यह तेजी हमेशा के लिए जारी नहीं रहेगी। सोने में भी गिरावट आएगी। हालांकि, यह कब होगा, अभी कहना मुश्किल है। हां, अगर अमेरिका और चीन में जारी ट्रेड वॉर खत्म हो जाता है तो सोने में मुनाफावसूली आ सकती है। सोने का भाव टूटकर 83,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। एक्सपार्ट का मनना है कि अमेरिका-चीन और अन्य देशों के बीच सकारात्मक व्यापार वार्ता सोने की तेजी पर ब्रेक लगाएगा। हालांकि, सोने को 89700 ($3080), 86500 ($2975), 83700 ($2865) के स्तर पर मजबूत समर्थन है।

Latest Business News

Source link

Leave a Comment