Latest News
लोक भवन, ओडिशा को IGBC Platinum Green Campus Certification, 100 में से मिले 88 अंक लोक भवन, ओडिशा को IGBC Platinum Green Campus Certification, 100 में से मिले 88 अंक…. मोतीबाग में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर मोतीबाग में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर.. स्वतंत्रता दिवस पर चेम्बर भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर स्वतंत्रता दिवस पर चेम्बर भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन: विकास, बस्तर और जनकल्याण पर सरकार का फोकस छत्तीसगढ़ के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन: विकास, बस्तर और जनकल्याण पर सरकार का फोकस भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल….
Home » देश » छत्तीसगढ़ » नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: डबल इंजन सरकार ने असंभव को किया संभव विकास अब सबसे बड़ी प्राथमिकता -डिप्टी सीएम अरुण साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: डबल इंजन सरकार ने असंभव को किया संभव विकास अब सबसे बड़ी प्राथमिकता -डिप्टी सीएम अरुण साव

Share:

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: डबल इंजन सरकार ने असंभव को किया संभव, विकास अब सबसे बड़ी प्राथमिकता – डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नक्सल मुक्त बस्तर अभियान के 100 दिन पूरे होने पर इसे राज्य और देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि जो कार्य वर्षों तक असंभव माना जाता था, उसे डबल इंजन सरकार ने मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, प्रभावी रणनीति और सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों से संभव कर दिखाया है।

अरुण साव ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद का खात्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बनाई गई रणनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक नक्सल हिंसा के कारण बस्तर विकास की मुख्यधारा से दूर रहा, लेकिन अब क्षेत्र में शांति स्थापित होने के साथ विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूरे: डबल इंजन सरकार ने असंभव को किया संभव विकास अब सबसे बड़ी प्राथमिकता -डिप्टी सीएम अरुण साव
उपमुख्यमंत्री अरुण साव का लोक निर्माण विभाग को सख्त संदेश, बोले— स्वीकृति के बाद तुरंत शुरू हों काम, तय समय में हों पूरे

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार का पूरा फोकस अब बस्तर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर है। हाल ही में उन्होंने बस्तर संभाग के पांच जिलों का दौरा कर सड़क, पेयजल, पुल-पुलिया, शहरी विकास और अन्य बुनियादी परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और सभी सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार बस्तर के गांवों और शहरों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। विकास की यह गति आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेगी।

https://www.facebook.com/share/r/1FkduQ9cNE/

आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर अरुण साव ने कहा कि दिसंबर-जनवरी में चुनाव प्रस्तावित हैं और चुनाव आयोग अपनी तैयारियां शुरू कर चुका है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहने वाली पार्टी है, क्योंकि वह सालभर जनता के बीच रहकर काम करती है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी नगरीय निकायों में विकास कार्य कराए हैं। यही कारण है कि आगामी चुनावों में भी भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके शासनकाल में शहरों का विकास प्रभावित हुआ, जबकि वर्तमान सरकार ने संतुलित और योजनाबद्ध शहरी विकास को प्राथमिकता दी है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण और तेज विकास कार्यों के माध्यम से बस्तर अब नए दौर में प्रवेश कर चुका है। सरकार का लक्ष्य क्षेत्र को पूरी तरह विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार लाना है।

#viral #republiccg.in #news

Leave a Comment