Latest News
लोक भवन, ओडिशा को IGBC Platinum Green Campus Certification, 100 में से मिले 88 अंक लोक भवन, ओडिशा को IGBC Platinum Green Campus Certification, 100 में से मिले 88 अंक…. मोतीबाग में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर मोतीबाग में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर.. स्वतंत्रता दिवस पर चेम्बर भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर स्वतंत्रता दिवस पर चेम्बर भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन: विकास, बस्तर और जनकल्याण पर सरकार का फोकस छत्तीसगढ़ के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन: विकास, बस्तर और जनकल्याण पर सरकार का फोकस भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल….
Home » शैक्षणिक » शिक्षण » पूर्व DGP ओम प्रकाश अपने बेटे के नाम करने वाले थे पूरी संपत्ति, इसी बात से नाराज होकर पत्नी ने कर दी हत्या!

पूर्व DGP ओम प्रकाश अपने बेटे के नाम करने वाले थे पूरी संपत्ति, इसी बात से नाराज होकर पत्नी ने कर दी हत्या!

Share:

संपत्ति विवाद में पूर्व डीजीपी की हत्या!
Image Source : INDIA TV
संपत्ति विवाद में पूर्व डीजीपी की हत्या!

बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या रविवार को कर दी गई। प्रथम दृष्ट्या में आशंका जताई जा गई कि पूर्व डीजीपी की पत्नी ने ही चाकू घोंपकर उनकी हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। बेंगलुरु पुलिस ने रिटायर्ड DGP ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी को कस्टडी में ले लिया है। हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है। पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या में संपत्ति को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला भी सामने आ रहा है।

पत्नी और बेटी को बनाया गया आरोपी

पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इस केस में अभी कुछ भी नहीं कहा है। ओम प्रकाश मर्डर केस की FIR कॉपी में पत्नी पल्लवी और बेटी कृति को आरोपी बनाया गया है। बेटे ने शिकायत में लिखा है कि उनकी मां और पिता के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

हत्या के बाद पत्नी और बेटी घर पर थीं मौजूद

अभी तक हुई जांच के मुताबिक, रविवार शाम 4:30 बजे पुलिस को क्राइम का पता चला था। तभी पुलिस की टीम वहां पहुंची, उस वक्त घर में पत्नी पल्लवी और उनकी बेटी मौजूद थीं। दोनों ने घर का दरवाजा नहीं खोला था। इसके कुछ देर बाद HSR ले आउट इंस्पेक्टर वहां गए और थोड़ी देर में ज़ोनल डीसीपी सारा फातिमा भी वहां पहुंच गईं। इसके बाद घर का दरवाजा खोला गया।

पत्नी ने ही की पूर्व डीजीपी की हत्या- सूत्र

पुलिस ने कहा कि क्राइम के वक्त घर में ओम प्रकाश के अलावा उनकी पत्नी पल्लवी और बेटी के अलावा कोई और मौजूद नहीं था। हालांकि, हाई प्रोफाइल केस होने के चलते पुलिस का कहना है कि बेटे की शिकायत पर FIR दर्ज करने और पोस्टमार्टम के बाद ही मामले की विधिवत जांच शुरू होगी। तब तक पुलिस कोई भी बयान देने से बचना चाहेगी। सूत्रों की मानें तो पत्नी पल्लवी ने ही पति ओम प्रकाश की हत्या कर दी है।

संपत्ति को लेकर दोनों के बीच था पारिवारिक विवाद

संपत्ति को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की बात आईपीएस सर्कल में चर्चा का विषय बनी हुई है। ओम प्रकाश चाहते थे कि उनकी सारी संपत्ति उनके बेटे को दे दी जाए, जबकि पत्नी पल्लवी भी उसमें हिस्सा चाहती थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक वॉट्सएप ग्रुप में हाल ही में पत्नी पल्लवी ने इस बात का जिक्र किया था कि वो अपने पति के टॉर्चर का शिकार हो रही हैं। उन्हें और उनकी बेटी को गन दिखाकर मारने की धमकी दी जा रही है।

क्राइम सीन के दौरान चाकू भी मिला

दूसरी ओर सूत्रों ने ये भी बताया कि खुद ओम प्रकाश ने भी अपने दोस्त अधिकारियों से इस बात का जिक्र किया था कि पत्नी के बर्ताव के चलते वे बहुत ही परेशान चल रहे हैं। पुलिस को क्राइम सीन से वो चाकू भी मिल गया है, जिससे कथित तौर पर ओमप्रकाश पर हमला किया गया था।

फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

हालांकि, पुलिस इस बात को कन्फर्म करने के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिटायर्ड DGP के घर यानी सीन ऑफ क्राइम को को कर लिया गया है। आज पोस्टमार्टम के बाद ओमप्रकाश के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अंतिम संस्कार के बाद जांच की प्रक्रिया शुरु होगी।

Latest Crime News

Source link

Leave a Comment