Latest News
लोक भवन, ओडिशा को IGBC Platinum Green Campus Certification, 100 में से मिले 88 अंक लोक भवन, ओडिशा को IGBC Platinum Green Campus Certification, 100 में से मिले 88 अंक…. मोतीबाग में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर मोतीबाग में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर.. स्वतंत्रता दिवस पर चेम्बर भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर स्वतंत्रता दिवस पर चेम्बर भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन: विकास, बस्तर और जनकल्याण पर सरकार का फोकस छत्तीसगढ़ के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन: विकास, बस्तर और जनकल्याण पर सरकार का फोकस भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल….
Home » शैक्षणिक » शिक्षण » VIDEO: फुटबॉल के फाइनल मैच में गिरी दर्शक दीर्घा की गैलरी, मची चीख-पुकार, एक के ऊपर एक गिरे लोग, 35 घायल

VIDEO: फुटबॉल के फाइनल मैच में गिरी दर्शक दीर्घा की गैलरी, मची चीख-पुकार, एक के ऊपर एक गिरे लोग, 35 घायल

Share:

फुटबॉल मैच के दौरान दर्शक दीर्घा की गैलरी गिरी
Image Source : INDIA TV
फुटबॉल मैच के दौरान दर्शक दीर्घा की गैलरी गिरी

केरल के एर्नाकुलम जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दनार पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित एक स्थानीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान दर्शक दीर्घा की अस्थायी गैलरी ढह गई। इसके कारण 35 लोग घायल हो गए। 

रविवार रात 10 बजे हुआ हादसा

स्कूल के फुटबॉल मैदान में ये हादसा रविवार रात 10 बजे हुआ। मैच शुरू होने से कुछ क्षण पहले ही दर्शकों की संख्या बढ़ गई। फाइनल देखने के लिए करीब 2,000 दर्शक जमा हुए थे। 

बैठने के लिए बनाई गई थी अस्थायी गैलरी

फुटबॉल मैदान में दर्शकों के बैठने के लिए लोहे के पाइप और सुपारी के पेड़ की लकड़ी अस्थायी गैलरी बनाई गई थी। ज्यादा लोगों की वजह से दर्शक दीर्घा की अस्थायी गैलरी का एक हिस्सा अचानक ढह गया। धीरे-धीरे ये पीछे की ओर झुक गया और ज्यादा वजन की वजह से नीचे गिर गया।

एक के ऊपर एक गिरे लोग

तभी फुटबॉल का फाइनल मैच देखने पहुंचे दर्शकों के बीच चीख-पुकार मच गई। एक-एक कर लोग दर्शक दीर्घा से नीचे गिरने लगे। एक के ऊपर एक चढ़ गए। इस कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। फुटबॉल मैच के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Latest India News

Source link

Leave a Comment