Latest News
लोक भवन, ओडिशा को IGBC Platinum Green Campus Certification, 100 में से मिले 88 अंक लोक भवन, ओडिशा को IGBC Platinum Green Campus Certification, 100 में से मिले 88 अंक…. मोतीबाग में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर मोतीबाग में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर.. स्वतंत्रता दिवस पर चेम्बर भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर स्वतंत्रता दिवस पर चेम्बर भवन में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग में फहराया तिरंगा, परेड की सलामी लेकर प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन: विकास, बस्तर और जनकल्याण पर सरकार का फोकस छत्तीसगढ़ के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन: विकास, बस्तर और जनकल्याण पर सरकार का फोकस भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल….
Home » देश » छत्तीसगढ़ » नियमों की सही जानकारी ही व्यापार का सुरक्षा कवच : सतीश थौरानी’…व्यापारियों को दी गई रीयल-टाइम ट्रेनिंग

नियमों की सही जानकारी ही व्यापार का सुरक्षा कवच : सतीश थौरानी’…व्यापारियों को दी गई रीयल-टाइम ट्रेनिंग

सतीश थौरानी, जीएसटी ई-वे बिल, बिल टू शिप टू नियम, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, सीमेंट मर्चेंट्स एसोसिएशन, जीएसटी कार्यशाला रायपुर, ई-वे बिल नए नियम

Share:

चेम्बर भवन में जीएसटी के ई-वे बिल एवं “बिल टू-शिप टू” नियमों पर कार्यशाला, व्यापारियों को दी गई रीयल-टाइम ट्रेनिंग

रायपुर, 4 जून 2026। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं छत्तीसगढ़ सीमेंट मर्चेंट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में चौधरी देवीलाल उद्योग व्यापार भवन में जीएसटी के ई-वे बिल एवं “बिल टू-शिप टू” से संबंधित नए प्रावधानों पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों को नियमों की सही जानकारी देकर संभावित कानूनी और वित्तीय समस्याओं से बचाना था।

कार्यशाला में हाल ही में भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में कनाडा के सफल व्यापारिक दौरे से लौटे चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी का सीमेंट मर्चेंट्स एसोसिएशन द्वारा शॉल-श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

सतीश थौरानी, जीएसटी ई-वे बिल, बिल टू शिप टू नियम, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, सीमेंट मर्चेंट्स एसोसिएशन, जीएसटी कार्यशाला रायपुर, ई-वे बिल नए नियम
सतीश थौरानी, जीएसटी ई-वे बिल, बिल टू शिप टू नियम, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, सीमेंट मर्चेंट्स एसोसिएशन, जीएसटी कार्यशाला रायपुर, ई-वे बिल नए नियम

कार्यक्रम में सीए विशेषज्ञों की टीम ने ई-वे बिल और “बिल टू-शिप टू” व्यवस्था से जुड़े व्यावहारिक एवं कानूनी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। चेम्बर वाइस चेयरमेन एवं सीए चेतन तारवानी ने कहा कि ई-वे बिल नियमों में हो रहे बदलावों का उद्देश्य टैक्स चोरी रोकना है, लेकिन जानकारी के अभाव में ईमानदार व्यापारी भी परेशानियों में फंस सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से बिलिंग एवं डिलीवरी एड्रेस, पार्ट-ए और पार्ट-बी की सही प्रविष्टियों तथा इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के मिलान पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

सीए विजय गोलछा ने ई-वे बिल की वैधता अवधि, समय पर एक्सटेंशन और सटीक डेटा एंट्री के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छोटी तकनीकी त्रुटियां भी भारी जुर्माने का कारण बन सकती हैं। उन्होंने सीमेंट व्यापार में मल्टीपल डिलीवरी की जटिलताओं को समझाते हुए दस्तावेजी प्रमाणों को मजबूत रखने की सलाह दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि कनाडा दौरे के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के व्यापारिक अवसरों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि विदेशों में आधुनिक लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सिस्टम व्यापार की सफलता का प्रमुख आधार हैं और यदि स्थानीय व्यापारी भी तकनीक एवं नियमों को प्रभावी ढंग से अपनाएं तो व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जीएसटी नियमों में होने वाले बदलावों के बीच भी चेम्बर अपने सदस्यों को निरंतर मार्गदर्शन देता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी सत्र में व्यापारियों ने ई-वे बिल की वैधता, दैनिक बिलिंग और “बिल टू-शिप टू” व्यवस्था में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को रखा, जिनका विशेषज्ञों द्वारा मौके पर समाधान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा ने किया। इस अवसर पर चेम्बर पदाधिकारी, सीमेंट मर्चेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।.in

#republiccg.in #viral #news #chhattisgarhchember

Leave a Comment