Home » शैक्षणिक » सामाजिक » जल्के में महापंचायत: कोल खनन के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा ऐलान….

जल्के में महापंचायत: कोल खनन के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा ऐलान….

Share:

जल्के में महापंचायत: कोल खनन के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा ऐलान

कोरबा/पसान। जिले के पसान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जल्के में कोयला खनन के विरोध में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम के निर्देश एवं क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम के नेतृत्व में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ब्लॉक इकाई पसान द्वारा आयोजित किया गया।

क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा

महापंचायत में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के साथ-साथ जल्के गांव के समीप बीजाड़ांड़ में प्रस्तावित रूंगटा कोल ब्लॉक परियोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने एक स्वर में स्पष्ट किया कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोयला खनन स्वीकार नहीं करेंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन या कंपनी द्वारा जबरन खनन कार्य शुरू किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वर्तमान में ग्रामीण पिछले एक महीने से अधिक समय से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।

धरने को मिला व्यापक समर्थन

महापंचायत में उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने जारी धरने का समर्थन करते हुए खनन कंपनी के खिलाफ संघर्ष तेज करने का ऐलान किया। वक्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल जमीन की नहीं, बल्कि जल-जंगल-जमीन और अस्तित्व की है।

प्रमुख उपस्थितजन

कार्यक्रम में गोंगपा युवा मोर्चा जिला संगठन मंत्री विनोद कुमार आरमो, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश पोया, मनोज कुमार मरावी, भुवनपाल सिंह पेन्द्रो, सरपंच फुलेश्वरी राज, धरमपाल सिंह मरकाम, शिवकुमार श्याम, मंगल सिंह ओलाड़ी, सुखनंदन सिंह पुहुप, नरेंद्र राज, रामभरोष आयम, गणेश उइके, रघुनाथ मसराम, कौशिक पुलस्त, विजय पुहूप, राहुल कुरूम, शंकर ओल्दई, संतोष मसराम, बुधराम मसराम, रामप्रसाद पांडो, पन्मेश्वरी पण्डो, दिल कुंवर पण्डो, राजेंद्र कमरों सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *