Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर » छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: 1.87 लाख करोड़ का विनियोग पारित, किसानों और महिलाओं पर फोकस..

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: 1.87 लाख करोड़ का विनियोग पारित, किसानों और महिलाओं पर फोकस..

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: 1.87 लाख करोड़ का विनियोग पारित, किसानों और महिलाओं पर फोकस..

Share:

कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़, महतारी वंदन के लिए 8200 करोड़ का प्रावधान

Raipur  18 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 87 हजार 500 करोड़ रुपये का विनियोग विधेयक प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने पारित कर दिया। सरकार ने इस बजट को जनोन्मुखी और “संकल्प आधारित बजट” बताते हुए राज्य के समग्र विकास का रोडमैप बताया है।

विधानसभा में चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट राज्य के करीब 3 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तैयार यह बजट वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में अहम कदम है।

बजट का आकार और वित्तीय स्थिति

वित्त मंत्री के अनुसार, कुल विनियोग 1.87 लाख करोड़ रुपये है, जबकि शुद्ध बजट आकार 1.72 लाख करोड़ रुपये रखा गया है।

  • राजस्व प्राप्तियां: 1.41 लाख करोड़ रुपये

  • पूंजीगत प्राप्तियां: 29 हजार करोड़ रुपये

  • राजस्व व्यय: 1.45 लाख करोड़ रुपये

  • पूंजीगत व्यय: 27 हजार करोड़ रुपये

राज्य का राजस्व घाटा 2 हजार करोड़ रुपये और राजकोषीय घाटा 20,400 करोड़ रुपये (GSDP का 2.87%) अनुमानित है, जो वित्तीय अनुशासन को दर्शाता है।

https://www.facebook.com/share/p/14gRXaNCizn/

कृषि और महिला योजनाओं पर बड़ा जोर

बजट में प्रमुख योजनाओं के लिए बड़ा प्रावधान किया गया है—

  • कृषक उन्नति योजना: 10,000 करोड़ रुपये

  • महतारी वंदन योजना: 8,200 करोड़ रुपये

सरकार ने इसे अंत्योदय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया है।

7 संकल्प स्तंभ और 5 नए मिशन

यह बजट सात प्रमुख स्तंभों—समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड और पॉलिसी—पर आधारित है।

इसके तहत 500 करोड़ रुपये की लागत से 5 नए मिशन शुरू किए जाएंगे:

  • मुख्यमंत्री एआई मिशन – 100 करोड़

  • मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन – 100 करोड़

  • मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन – 100 करोड़

  • मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन – 100 करोड़

  • मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन – 100 करोड़

आर्थिक विकास दर राष्ट्रीय औसत से अधिक

राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ की विकास दर 8.11% रही, जो राष्ट्रीय औसत 7.4% से अधिक है।

  • कृषि क्षेत्र: 7.49%

  • उद्योग: 7.21%

  • सेवा क्षेत्र: 9.11%

प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1,79,244 रुपये हो गई है, जिसमें 10.07% की वृद्धि दर्ज की गई है।

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *