Latest News
छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष क्रांति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे प्रदेश के पहले अंतरिक्ष केंद्र का भव्य उद्घाटन.. छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष क्रांति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे प्रदेश के पहले अंतरिक्ष केंद्र का भव्य उद्घाटन.. दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: 202 खोए मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को सौंपे, कीमत करीब 60 लाख रुपये दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: 202 खोए मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को सौंपे.. आबकारी नियमों में बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल से शराब पर नई ड्यूटी दरें होंगी लागू छत्तीसगढ़ आबकारी नियमों में बड़ा बदलाव, 1 अप्रैल से शराब पर नई ड्यूटी दरें होंगी लागू… वेतन भुगतान में लापरवाही पर अनशर्यान सर्विसेस का ठेका किया निरस्त, एफडीआर राजसात... नगर निगम रायपुर ने प्लेसमेंट कर्मचारियों के वेतन भुगतान में लापरवाही पर अनशर्यान सर्विसेस का ठेका किया निरस्त, एफडीआर राजसात… महापौर मीनल चौबे ने कचरा वाहनों में समान ग्रीन नेट लगाने दिए निर्देश.... महापौर मीनल चौबे ने कचरा वाहनों में समान ग्रीन नेट लगाने दिए निर्देश…. लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के भाषण पर सत्ता पक्ष–विपक्ष आमने-सामने लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के भाषण पर सत्ता पक्ष–विपक्ष आमने-सामने..चर्चा के दौरान बढ़ा सियासी टकराव
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर » झीरम कांड पर बयान कांग्रेस प्रवक्ता को पड़ा भारी, विकास तिवारी को पार्टी का नोटिस..

झीरम कांड पर बयान कांग्रेस प्रवक्ता को पड़ा भारी, विकास तिवारी को पार्टी का नोटिस..

Share:

झीरम कांड पर बयान कांग्रेस प्रवक्ता को पड़ा भारी, विकास तिवारी को पार्टी का नोटिस

रायपुर।
झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता विकास तिवारी को नोटिस जारी किया है। पार्टी संगठन ने तिवारी से तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है। कांग्रेस नेतृत्व ने इस बयान को पार्टी लाइन से अलग और संगठनात्मक अनुशासन के खिलाफ माना है।

दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने झीरम घाटी कांड को लेकर नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग करते हुए एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नार्को टेस्ट की भी बात कही थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इसी बिंदु को लेकर संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है।

पार्टी लाइन से अलग बयान पर आपत्ति

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया है और विकास तिवारी से यह स्पष्ट करने को कहा है कि उन्होंने यह पत्र किस हैसियत और किस आधार पर लिखा। पार्टी का मानना है कि इस तरह के बयान से राजनीतिक रूप से गलत संदेश जा सकता है और इससे विपक्ष को अनावश्यक मुद्दा मिल सकता है।

झीरम कांड पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि झीरम घाटी कांड जैसे संवेदनशील विषय पर पार्टी का आधिकारिक रुख पहले से स्पष्ट है। ऐसे मामलों में किसी भी नेता या प्रवक्ता को व्यक्तिगत स्तर पर बयानबाजी से बचना चाहिए।

नोटिस जारी कर कांग्रेस संगठन ने अनुशासन का स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है। अब पार्टी की नजर विकास तिवारी के जवाब पर टिकी हुई है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

#JhiramGhatKand
#CongressParty
#VikasTiwari
#CongressNotice
#PoliticalNews
#ChhattisgarhPolitics
#CGNews
#PartyDiscipline
#BreakingNews #news #viral #republiccg #reels

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *