₹3 लाख इनामी राशि | 21.09K • 10K • 6K रन.. मुख्य आकर्षण: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा
पंख मैराथन–2026
11 जनवरी 2026 | नवा रायपुर, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति और फिटनेस को नई उड़ान देने के उद्देश्य से “पंख मैराथन–2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन 11 जनवरी 2026 को राजधानी रायपुर से सटे नवा रायपुर में आयोजित होगी। आयोजन को लेकर युवाओं, खेल प्रेमियों और फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस मैराथन में कुल ₹3 लाख की इनामी राशि रखी गई है, जो इसे प्रदेश के प्रमुख खेल आयोजनों में शामिल करती है।
पंख मैराथन–2026 का आयोजन छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश के लोकप्रिय चैनल बंसल न्यूज़ द्वारा किया जा रहा है।
🏅 मैराथन की कैटेगरी
सभी आयु वर्ग और क्षमताओं के धावकों को ध्यान में रखते हुए मैराथन को तीन अलग-अलग कैटेगरी में आयोजित किया जाएगा:
-
21.09 किमी – हाफ मैराथन
-
10 किमी – रन
-
6 किमी – रन
-
तीनों कैटेगरी में पुरुष एवं महिला प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना भी है।
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा होंगे खास आकर्षण
फिटनेस आइकॉन और बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा इस मैराथन के सबसे बड़े आकर्षण होंगे।
वे न सिर्फ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे, बल्कि खुद धावकों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साह भी बढ़ाएंगे। उनकी मौजूदगी से प्रतिभागियों में अतिरिक्त जोश और ऊर्जा देखने को मिलेगी।
समय और रिपोर्टिंग टाइम
हाफ मैराथन – 21.09 किमी
-
स्टार्ट टाइम: सुबह 6:30 बजे
-
रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 5:30 बजे
-
10 किमी रन
-
स्टार्ट टाइम: सुबह 7:00 बजे
-
रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 6:00 बजे
6 किमी रन
-
स्टार्ट टाइम: सुबह 7:30 बजे
-
रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 6:00 बजे
रूट और सुविधाएँ
मैराथन के लिए सभी कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग रूट पहले से तय किए गए हैं।
धावकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे मार्ग पर:
-
पानी और रिफ्रेशमेंट पॉइंट
-
मेडिकल सहायता
-
इमरजेंसी सपोर्ट
की पूरी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
पंख मैराथन–2026 में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
छत्तीसगढ़ के साथ-साथ आसपास के राज्यों से भी बड़ी संख्या में धावक पंजीकरण करा रहे हैं।
रजिस्ट्रेशन स्टेप्स:
-
वेबसाइट पर जाएँ:
https://bansalpankhmarathon.com/ -
होम पेज पर “पंख मैराथन” सेलेक्ट करें
-
अपनी कैटेगरी चुनें और आवश्यक जानकारी भरें
-
फॉर्म सब्मिट करें
-
आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिसके आधार पर आप मैराथन में भाग ले सकेंगे
स्वस्थ शरीर, मजबूत मन और नए भारत की ओर एक कदम
पंख मैराथन–2026 छत्तीसगढ़ में खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
11 जनवरी 2026 | नवा रायपुर
आज ही रजिस्टर करें और इस ऐतिहासिक दौड़ का हिस्सा बनें!
#PankhMarathon2026
#PankhMarathon
#RunForHealth
#RunChhattisgarh
#MarathonIndia#FitIndia
#HealthyLifestyle
#FitnessFirst
#RunForFitness
#IndiaRuns#NavaRaipur
#Raipur
#Chhattisgarh
#CGSports
#RaipurEvents#RandeepHooda
#RunWithRandeep
#BansalNews
#SportsEvent#YouthPower
#NewIndia
#StayActive
#PositiveIndiab #virel #republiccg #news









