छत्तीसगढ़ में B.Sc Nursing प्रवेश नियमों में बड़ी राहत, 10 परसेंटाइल वाले भी होंगे पात्र
रायपुर | 29 दिसंबर 2025
छत्तीसगढ़ में बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रवेश नियमों में महत्वपूर्ण शिथिलता देते हुए अब 10 परसेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश के लिए पात्र घोषित कर दिया है।
यह निर्णय भारतीय उपचर्या परिषद (INC), नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर लिया गया है। दरअसल, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2025 में पहले न्यूनतम अंक अनिवार्य किए गए थे, लेकिन नर्सिंग कॉलेजों में बड़ी संख्या में रिक्त सीटें रह जाने के कारण पात्रता मानदंडों में ढील देने की अनुमति दी गई है।

31 दिसंबर 2025 तक मिलेगा प्रवेश का मौका
राज्य शासन द्वारा दी गई यह छूट केवल शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ही लागू होगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा में 10 परसेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं।
प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। विभाग ने सभी संबंधित नर्सिंग कॉलेजों और संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे तय समय-सीमा के भीतर पात्र अभ्यर्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें।
2019 के प्रवेश नियमों के तहत दी गई राहत
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बताया कि यह रियायत छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम 2019 के प्रावधानों के अंतर्गत दी जा रही है, ताकि नर्सिंग शिक्षा में सीटों का अधिकतम उपयोग हो सके और छात्रों को अवसर मिल सके।
#Chhattisgarh
#RaipurNews
#BScNursing
#NursingAdmission2025
#CET2025
#INC
#MedicalEducation
#ChhattisgarhNursing
#NursingStudents
#AdmissionNews
#EducationNews
#CGNews
#NursingCareer
#StudentNews #news #republiccg #viral






